रायपुर, 12 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी स्वर्गीय काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।