रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के दो साल पूरे होने पर कल  जांजगीर में भव्य कार्यक्रम आयोजित की गई हैं। इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, जेपी नड्डा दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे हेलिकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। 01:00 बजे जांजगीर के हेलीपैड पहुंचेंगे। जहाँ से बाय कार पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। नड्डा 03:00 बजे तक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।इस दौरान जेपी नड्डा सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे। कार्यक्रम में विकास कार्यों, सुशासन और जनहित योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम के समापन के बाद जेपी नड्डा शाम करीब 4.30 बजे जांजगीर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भाजपा के लिए यह कार्यक्रम न सिर्फ सरकार की उपलब्धियों को बताने, बल्कि संगठन को मजबूत करने में भी अहम माना जा रहा हैं।