रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पार्टी के कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन द्वारा पहले सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय और तालमेल को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने की योजना बनी। 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। साथ ही पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदमों पर रायशुमारी की गई।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने बताया कि हर महीने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होती है। इस बार की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगे के कामों की रणनीति तय की गई। सभी पदाधिकारियों और प्रभारियों से काम की रिपोर्ट ली गई। साथ ही कई नए कामों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इसी क्रम में कल मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक होगी। इसके बाद जिलों, मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक बैठकों का दौर चलेगा। साथ ही “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां की जाएंगी।

You Missed