रायपुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में UCC समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी तेज हो गई हैं। UCC के लिए गठित की गई समिति की आज पहली हाई लेवल मीटिंग चल रही हैं। पूर्व जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में मुख्य सचिव के कार्यालय में भी बैठक हो रही हैं।

इसी बैठक के साथ UCC का प्रारूप तैयार करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैठक में राज्य के मौजूदा क़ानून ढांचे की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। समिति शादी, तलाक, उत्तराधिकार, संपति के अधिकार, भरण पोषण, जैसे मुख्य विषयों का अध्ययन कर मसौदा तैयार करेगी।

समिति राज्य के सामाजिक और अन्य पहलुओं का अध्ययन करेगी। अलग-अलग वर्गों और हितधारकों से सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर UCC का ड्राफ्ट तैयार होगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित कमेटी की आज बैठक चल रही हैं, जिसके बाद आने वाले शीतकालीन सत्र में इसे पारित किया जाएगा।

You Missed