रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। कोलकाता के चोरबागान में मची भगदड़ के कारण 17 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग इस दर्दनाक हादसे में घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने मां दुर्गा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

You Missed