रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां रामचंडी से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित कोलता समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

You Missed