रायपुर, 29 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर “एकलव्य संवाद” कार्यक्रम में NEET-2026 में पास हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के बच्चों से बात की। CM ने सभी बच्चों को बधाई दी। कहा कि ये सिर्फ आपकी जीत नहीं है, ये पूरे छत्तीसगढ़ और खासकर आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है। मौका और मेहनत मिले तो कोई भी बच्चा आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य को आदर्श मानकर खुद मेहनत करके धनुर्विद्या सीखी थी। उसी तरह तुम भी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से अपना लक्ष्य पाओ।

“खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में मदद करो” CM ने बच्चों से कहा कि अपने टीचरों और माता-पिता का हमेशा सम्मान करना। डॉक्टर भगवान के बाद सबसे बड़ा होता है क्योंकि वो जान बचाता है। CM ने कहा कि सिर्फ अच्छे डॉक्टर ही नहीं, अच्छे इंसान भी बनना। मरीज से प्यार और अच्छे से बात करना भी इलाज का हिस्सा है।

बस्तर और नक्सल क्षेत्र के लिए खास

CM ने कहा कि बस्तर में पहले नक्सलवाद की वजह से स्कूल बंद थे। अब वहां शांति है। इसलिए तेजी से सड़क, स्कूल, अस्पताल बन रहे हैं। जावंगा की तरह अब जगरगुंडा और ओरछा में भी “एजुकेशन सिटी” बनेगी ताकि दूर के बच्चों को भी अच्छी पढ़ाई मिले। जनसेवा ही मेरी पूजा है। तुम लोग भी योग करो, अच्छा खाओ और अनुशासन से रहो। अपनी पढ़ाई का फायदा समाज को दो। खासकर गांव और आदिवासी इलाकों में जाकर लोगों की सेवा करो। तुम सब विकसित छत्तीसगढ़ की नींव हो।”

 

 

You Missed