रायपुर, 2 अगस्त 2026। आज राजधानी रायपुर के लोक भवन में एक बड़े अभियान की शुरुआत हुई। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, स्कूल-कॉलेज और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर *नशा मुक्त भारत* बनाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो के जरिए पूरे देश के युवाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, नशा सिर्फ एक इंसान को नहीं, पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। विकसित भारत बनाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। अगर युवा नशे से दूर रहकर अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करें, तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। युवाओं से अपील की कि वे खुद नशा न करें और अपने दोस्तों, परिवार को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

लोक भवन में मौजूद सभी युवाओं ने PM का भाषण बड़े उत्साह से सुना और नशा न करने की शपथ ली। यह अभियान 2 अगस्त 2026 से शुरू होकर करीब 2 साल तक चलेगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। NSS, NCC और ‘माय भारत’ जैसे युवा संगठनों के जरिए रैलियां, पोस्टर, पेंटिंग, निबंध, भाषण और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं का आयोजन होगा। छोटी फिल्में और सोशल मीडिया पर प्रचार कर लोगों को नशे के नुकसान के बारे में बताया जाएगा।

इस अभियान का मकसद युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताना हैं। उन्हें अच्छी आदतें और सकारात्मक सोच से जोड़ने के साथ-साथ विकसित भारत बनाने में युवाओं की मदद लेना हैं। इस कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और कई अधिकारी भी मौजूद थे।

You Missed