रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रभावित किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तेजी से काम करे।

उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 के नियमों के तहत पात्र किसानों को जल्द सहायता राशि दी जाए। सर्वे से लेकर राहत बांटने तक कोई देरी नहीं होनी चाहिए। सीएम साय ने कहा कि अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और उन्हें हर संभव मदद देना सरकार की प्राथमिकता है।

You Missed