रायपुर, 15 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश भी पढ़ा। कार्यक्रम में 17 टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर लोगों का मन मोह लिया। ये मार्च पास्ट IPS अधिकारी विमल कुमार पाठक के नेतृत्व में हुई। इस बार बिहार पुलिस की टुकड़ी भी खास मेहमान के रूप में परेड में शामिल हुई। परेड की दूसरी कमान निशांत गौरव कुर्रे के पास थी।

परेड में BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष-महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना (पुरुष-महिला), NCC (लड़के-लड़कियां), बैंड टुकड़ी, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वॉड शामिल रहे। कार्यक्रम में महिला बैग पाईपर बैंड ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस की परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया।

You Missed