रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5वीं पीठाधीश माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा यह विशेष सिक्का जारी किया गया है। सिंधी विभूति के सम्मान में सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर है। यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी समाज के लोगों के लिए गर्व की बात है।

सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे। इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस सिक्के के माध्यम से उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

You Missed