रायपुर, 21 सितंबर 2026। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी NSO की पहली जिला-स्तरीय श्रम बाजार रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के सरगुजा और रायपुर ने देश के प्रमुख जिलों में जगह बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरगुजा में महिला श्रम बल भागीदारी दर यानी Female LFPR 69 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि महिला WPR 68 प्रतिशत है। देश के संबंधित जिलों की तुलना में सरगुजा महिला LFPR के मामले में चौथे स्थान पर है।

वहीं, राज्य की राजधानी रायपुर का कुल LFPR 61.5 प्रतिशत और WPR 59.4 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राज्य की राजधानियों में रायपुर दोनों ही संकेतकों में तीसरे स्थान पर है। NSO की यह रिपोर्ट खास इसलिए भी है क्योंकि पहली बार PLFS के तहत जिला स्तर पर श्रम बाजार के आंकड़े जारी किए गए हैं।

देशभर के आंकड़ों में भी महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 57.8 प्रतिशत जिलों में महिला LFPR 40 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के लिए ये आंकड़े महिला श्रम भागीदारी की जिला-स्तरीय स्थिति को समझने का एक नया आधार उपलब्ध कराते हैं। साथ ही, ये आंकड़े महिला रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक अवसरों को लेकर आगे की नीतियों के लिए भी महत्वपूर्ण संदर्भ बन सकते हैं। CM साय ने ट्वीट कर इससे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल बताया हैं।

You Missed