रायपुर, 02 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। राधाकृष्ण AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता व संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री दयालदास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा भी मौजूद रहे। इसी तरह मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मोती लाल साहू और जनप्रतिनिधि अशोक बजाज और मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, जनप्रतिनिधियों ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में आत्मीय स्वागत किया।

You Missed