रायपुर 7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओंबी के बैंक खातों में सीधे 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये भेजे गए। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव शहला निगार और संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना सरकार की सबसे जरूरी योजनाओं में से एक है। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भर जीवन देना है। उन्होंने कहा कि जब माताएं और बहनें आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो परिवार मजबूत होता है, बच्चों का भविष्य सुरक्षित होता है और समाज भी आगे बढ़ता है। इसलिए महिलाओं को मजबूत बनाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

CM साय ने कहा कि ये योजना सिर्फ हर महीने 1000 रुपए देने तक सीमित नहीं है। ये महिलाओं के आत्मविश्वास, फैसले लेने की ताकत और समाज में भागीदारी* बढ़ाने का बड़ा जरिया बन गई है। प्रदेश के लाखों परिवारों में ये राशि पढ़ाई, इलाज, पोषण और रोजगार* जैसे जरूरी कामों में लग रही है। इससे महिलाओं की घर में आर्थिक भूमिका और भी मजबूत हुई है।

बहुत सी महिलाएं इस योजना से मिले पैसों का सही इस्तेमाल कर रही हैं। कई माताएं बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर रही हैं। कई महिलाएं अपनी बेटियों के भविष्य के लिए *सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा जमा कर रही हैं। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, किराना दुकान, सब्जी बेचना, पशुपालन, अगरबत्ती बनाना जैसे छोटे काम शुरू करके अपनी कमाई बढ़ाई है। इससे वे सिर्फ घर का खर्च ही नहीं चला रही हैं, बल्कि इलाके में आत्मनिर्भरता की मिसाल भी बन रही हैं।

बता दें कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। आज 30वीं किस्त देने के बाद इस योजना में अब तक 19 हजार 444 करोड़ 33 लाख रुपये से ज्यादा दिए जा चुके हैं। महतारी वंदन योजना का असर अब प्रदेश के लाखों परिवारों में साफ दिख रहा है। महतारी वंदन योजना माताओं-बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नई ताकत दे रही है और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

You Missed