रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के मौके पर बुनकर भाइयों को प्रोत्साहित करने, पुरानी कला को बढ़ावा देने और अच्छा काम करने वाले बुनकरों व विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। इन कार्यक्रमों में छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार, कारीगरों का सम्मान और हाथकरघा के सामानों की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहेंगे।

हाथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने, स्वदेशी को बढ़ावा देने और बुनकरों के काम को सम्मान देने के लिए आज राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मौजूद रहेंगे।

‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का होगा शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ की कई नई योजनाओं की शुरुआत होगी। हाथकरघा संघ के नए प्रीमियम ब्रांड ‘कोशल फेब’बी का भव्य शुभारंभ होगा और ‘बिलासा’ लोगो का अनावरण किया जाएगा। साथ ही इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया जाएगा। पुरस्कार पाने वाले बुनकरों की डायरेक्टरी और टाई-डाई व बांधनी रंगाई पर आधारित किताब का विमोचन भी होगा।

बुनकरों और होनहार विद्यार्थियों को करोड़ों की मदद और सम्मान राशि

कार्यक्रम में ग्रामोद्योग विभाग की अलग-अलग योजनाओं के तहत लोगों को राशि और सामान दिए जाएंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं के 935 मेधावी विद्यार्थियों को 81.83 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 17 वरिष्ठ बुनकरों को 1.87 लाख रुपए की सम्मान राशि, स्व. बिसाहूदास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार और राजराजेश्वरी करुणा माता बुनकर पुरस्कार के लिए चुने गए 8 बुनकरों को 1-1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दी जाएगी। 49 बुनकरों को घर बनाने के लिए 122.50 लाख रुपए, 5 बुनकर समितियों को भवन बनाने के लिए 75 लाख रुपए,

85 बुनकरों को नए औजार देने के लिए 14.92 लाख रुपए दिए जाएँगे

इसके अलावा रेशम पालकों को 15 लाख रुपए की किस्त, मिट्टी के कारीगरों को बिजली का चाक, हस्तशिल्पियों को टूल-किट, जशपुर के गांव गोरिया में ग्लेजिंग यूनिट के लिए 2.86 करोड़ रुपए दिया जाएगा। साथ ही बुनकर नेत्र परीक्षण अभियान के तहत पात्र बुनकरों को चश्मे भी बांटे जाएंगे। फैशन शो में रैंप पर बस्तर की प्रतिभाओं और कोसा सिल्क का जलवा दिखेगा।

कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित एक विशेष फैशन शो होगा। इसमें कोसा सिल्क और हाथ से बने कॉटन के कपड़े दिखाए जाएंगे। इस फैशन शो की खास बात ये होगी कि बस्तर के युवा पेशेवर मॉडलों और मिस इंडिया अर्थ 2026 अनुष्का सोने के साथ रैंप पर चलेंगे। इस राज्य स्तरीय आयोजन में पूरे प्रदेश से बुनकर, हस्तशिल्पी, रेशम पालक, मिट्टी के कारीगर और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

You Missed