रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के 8 राज्यसभा प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने और असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के उपचुनावों में NDA की जीत पर खुशी जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन पर देश की जनता के मजबूत विश्वास का नतीजा है। अलग-अलग राज्यों से आए ये नतीजे बताते हैं कि जनता विकास और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है, इसलिए जनता का भरोसा मोदी जी पर लगातार बढ़ रहा है। यह जीत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर जनता की मुहर है। जनता ने विपक्ष के झूठे नैरेटिव, दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। लोगों ने साफ संदेश दिया है कि देश को अब भ्रम की नहीं, बल्कि विकास, स्थिरता और सुशासन की राजनीति चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता और मजबूत संगठन हैं। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

You Missed