रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को राज्य सरकार ने दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी हैं। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त आज राज्योत्सव समारोह में जारी की जाएगी। राज्योत्सव के मुख्य मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में DBT के जरिए कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये सीधे भेजे जाएंगे। त्योहार से पहले पैसा आने से महिलाओं में उत्साह है।
ई-केवाईसी करा चुकी 67 लाख 33 हजार 502 महिलाओं को लाभ मिलेगा। नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को 13वीं किस्त दी जाएगी। कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाएं इस चरण में लाभान्वित होंगी। बता दें कि यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू हुई थी। पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी थी। अब तक 32 किस्तों में 20 हजार 717.87 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 33वीं किस्त के बाद कुल राशि 21 हजार 350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस मदद से महिलाएं अपनी छोटी जरूरतें पूरी कर रही हैं और परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं।