रायपुर, 6 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। फेडरेशन ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कैशलेस इलाज लंबे समय से कर्मचारियों की बड़ी मांग थी। अब गंभीर बीमारी या अचानक इलाज की स्थिति में कर्मचारियों को पहले पैसे की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। इलाज के बाद बिल की प्रतिपूर्ति के चक्कर से भी छुटकारा मिलेगा।

इससे लाखों सरकारी सेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। इस मौके पर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को अपने अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया। मुलाकात में पंकज पाण्डेय, सत्येंद्र देवांगन, अश्वनी चेलक, जय कुमार साहू, पीताम्बर पटेल, आलोक मिश्रा और संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

You Missed