रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज आंध्रप्रदेश के दौरे पर रवाना हो गए। रवानगी के समय CM विष्णु देव साय ने दौरे को लेकर कहा कि BJP की प्रदेश इकाई द्वारा अटल मोदी सुशासन यात्रा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। उन्होनें बताया कि वे राजमुंदरी में यात्रा में शामिल होंगे।
‘जी राम जी’ बिल गरीब मजदूर लोगों के हित में है – CM साय
वहीं CM साय ने ‘जी राम जी’ बिल को लेकर कहा कि ‘जी राम जी’ बिल गरीब मजदूर लोगों के हित में है। PM मोदी का नारा है, सबका साथ…सबका विश्वास…सबका प्रयास। पीएम सभी वर्ग की चिंता करते हैं। इस कानून में भी मजदूर वर्ग का बहुत भला होगा।
3c4cec2f-0657-46b7-a377-b47007ce2b26