नवा रायपुर। युवा मोर्चा अटल नगर में अध्यक्ष पद पर महेश यादव को लेकर भरी नाराजगी देखी जा रही है और ये स्वर तेज होते दिखाई पड़ रहे हैं। इस पूरे मामले पर बूथ अध्यक्ष देव साहू ने खुलकर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि संगठन के नियमों के अनुसार युवा मोर्चा में अध्यक्ष पद पर केवल 35 साल तक के युवाओं को ही अवसर दिया जाना चाहिए था, जबकि महेश यादव की उम्र 35 साल से ज़्यादा है।
संगठन के लोगों से चर्चा में जानकारी मिली कि महेश यादव पहले मंदिर हसौद मंडल का अध्यक्ष रह चुका है, अभी मेन बॉडी में मंडल अध्यक्ष के लिए प्रयासरत था। अटल नगर अब भिन्न मंडल हो चुका है, जिसके चलते कार्यभार वहां के नए युवाओं को देने और काफी समय से उस क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी रखते हुए युवाओं को मौका देने की बारी थी, पर इस बार कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री में विरोध के स्वर बढ़ा दिए।
साथ ही यह भी कहना है कि अब तक युवा मोर्चा में सामाजिक समीकरणों को भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जो सामाजिक संतुलन और समान अवसर की भावना के विपरीत है। कुछ संगठन के वरिष्ठों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि “युवा मोर्चा का उद्देश्य नए और योग्य युवाओं को नेतृत्व का अवसर देना है।
निर्धारित आयु सीमा का उल्लंघन कर की गई यह नियुक्ति संगठन की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य दोनों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।” संगठन को सुचारू रूप से चलने हेतु मनपसंद लोगों से हटकर लगातार पार्टी और समाज कल्याण के कामों में जो लोग है उनको जोड़कर उनको मौका देना महत्वपूर्ण है।
इस पर उचित निर्णय ना होने की स्थिति में अटल नगर में एक बड़े पार्टी संगठन के समूह ने आंतरिक रूप से चर्चा कर सामूहिक इस्तीफा देने की बात कहीं है। यह पूरा मामला युवा मोर्चा अटल नगर मंडल से जुड़ा हुआ है और क्षेत्र के युवाओं में इसे लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।