रायपुर, 25 सितंबर 2026। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और आवागमन में कठिनाई की स्थिति बन सकती है।

ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी तरह का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश रखने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और बिना जरूरत यात्रा से बचें। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।