रायपुर, 21 जुलाई 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन पर “ऑटो सिग्नलिंग” का काम किया जाएगा। इसके लिए 22 और 23 जुलाई को नॉन-इंटरलॉकिंग काम होगा। इसी वजह से बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर रेल जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में तीसरी लाइन का काम भी हो रहा है। कोशिश है कि काम जल्दी पूरा हो ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग लगाने के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी

22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और यहीं से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

You Missed