रायपुर, 26 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब ED की भी एंट्री हो गई है। CBI जांच के बाद अब ED इस मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करेगी। ED ने जेल में बंद CGPSC के पूर्व चेयरमैन व रिटायर्ड IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

ED ने रायपुर स्पेशल कोर्ट में सोनवानी की एक सप्ताह की रिमांड की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने ED की मांग स्वीकार करते हुए सोनवानी को 31 जुलाई तक 7 दिन की रिमांड पर सौंप दिया। माना जा रहा है कि पूछताछ में भर्ती प्रक्रिया में पैसों के लेन-देन, अवैध कमाई और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

मामलें पर CM साय की प्रतिक्रिया सामने आए हैं। CM ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा, पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हमारे प्रदेश के बेटा-बेटियों के भविष्य के साथ CGPSC के माध्यम से खिलवाड़ किया गया। इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ था। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर इस मामले की जांच कराई जाएगी।

आज CBI इस मामले की जांच कर रही है और उस समय के चेयरमैन सहित इस प्रकरण में शामिल अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी क्षेत्र में यदि कोई अपराध करेगा, तो उस अपराधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Missed