रायपुर, 27 जुलाई 2026। 28 जुलाई को रायपुर में होटल कोर्टयार्ड-बाय-मेरियट में छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव होगा। देश भर से बड़े खेल अधिकारी, एक्सपर्ट, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और फेमस खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। दिनभर चलने वाले इस कॉनक्लेव में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा, ट्रेनिंग और खेल के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे दिया जाए, इस पर बात होगी।

सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव कॉनक्लेव की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। CM साय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम की राशि भी देंगे।

दिनभर चलने वाले इस कॉनक्लेव में कूल 7 सेशन होने हैं जिसमें अलग-अलग मुद्दों पर बात होगी। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और स्किल कैसे बढ़ाएं, स्पोर्ट्स साइंस की मदद कैसे लें , खेल के लिए बेहतर माहौल और सुविधा कैसे बनाएं? नए स्टेडियम और अकादमी कैसे बनें? 2036 के ओलंपिक के लिए खिलाड़ी कैसे तैयार करें? छत्तीसगढ़ की नई खेल नीति और मेडल प्लान पर चर्चा होगी। आखिरी सेशन में सभी बातों का नतीजा बताया जाएगा और उसी के हिसाब से राज्य में काम किया जाएगा।

कॉनक्लेव में ओलंपियन जिन्सन जॉनसन, खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, विक्रम सिसोदिया, रोनक कोठारी, डॉ. पियूष जैन और खेलो इंडिया के मयंक श्रीवास्तव अपना व्यक्तव्य रखेंगे। उद्घाटन में अरुण साव के साथ कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी, फुटबॉलर किरण पिस्दा, तैराक अनुष्का भगत और एथलीट लकी मरकाम भी नजर आयेंगे।

You Missed