रायपुर, 13 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए नियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने केरल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. ढाल सिंह बिसेन तथा सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त दुष्यंत गौतम को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी नवनियुक्त राज्यपालों का लंबा सार्वजनिक जीवन, समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को नई गति देगा और सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी और गरिमामय कार्यकाल की मंगलकामना की है।