रायपुर, 21 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनेंगे।

मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके जल्द निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

You Missed