रायपुर, 20 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। चक्रवात से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

You Missed