रायपुर, 01 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के 26 साल पूरे होना गौरव का पल है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व से ही छत्तीसगढ़ का सपना पूरा हुआ था। सरकार उनके समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपने को पूरा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि यह पहला राज्योत्सव है जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर शांति और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।
सीएम साय ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प और वीर जवानों के साहस से संभव हुआ है। सरकार का लक्ष्य हर गांव में खुशहाली लाना, युवाओं को अवसर देना और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 2047 तक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।