रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर उन्हें नमन किया। सीएम निवास में उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर मजबूत भारत बनाया। उनका योगदान इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रहित, अनुशासन और जनसेवा की मिसाल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के उनके सपने को पूरा किया जा रहा है। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर देश की एकता और समृद्धि में योगदान दें और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदारी निभाएं।

You Missed