नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना, डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि सड़क हादसे के बाद बेहतर इलाज के लिए किरण सिंह देव को दिल्ली। रेफर किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उनकी सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक पूरी तरह से विश्राम की सलाह दी है, जिसके बाद वे धीरे-धीरे सामान्य दिनचर्या में लौट सकेंगे।

किरण सिंह देव हाल ही में बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी के समीप हुए सड़क हादसे में वे घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा हैं।

You Missed