रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर के चिरई-जसवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। उन्होंने कहा कि लरंग साय जी का जीवन गरीबों, आदिवासियों और सरगुजा के विकास के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर सीएम ने बलरामपुर जिले को 202.65 करोड़ के 2009 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 156.68 करोड़ के 1863 कार्यों का भूमिपूजन और 45.97 करोड़ के 146 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन बड़ी घोषणाएं की। शंकरगढ़ के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल का नया भवन बनेगा। चांदो में बड़ा सामुदायिक भवन बनेगा। वहीं प्रतिमा स्थल के पास भव्य स्मृति द्वार बनेगा। सीएम ने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने थे, तब से काका लरंग साय के संपर्क में रहे। दिल्ली में उनके लिए हमेशा एक कमरा आरक्षित रहता था। अटल जी भी उनका बहुत सम्मान करते थे।