रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले को 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने रायपुर से वर्चुअल जुड़कर प्रेमनगर में 24.29 करोड़ के 63 कार्यों का लोकार्पण और 208.20 करोड़ के 54 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर नगर पंचायत के लिए 2.70 करोड़ के अतिरिक्त कार्यों की घोषणा की। जिसमें मंगल भवन के पास 1 करोड़ में डोम निर्माण होगा। इंडोर स्टेडियम के लिए 50 लाख, वार्ड 10, 11, 12 से विश्रामगृह तक 2 किमी बीटी सड़क के लिए 1.20 करोड़ की घोषणा की हैं।
सीएम ने कहा कि सरगुजा-बस्तर सहित पूरे प्रदेश का विकास सरकार की प्राथमिकता है। विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही संकल्प है। खराब मौसम के कारण खुद नहीं पहुंच पाने पर उन्होंने खेद जताया। उन्होंने बताया कि जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर जिला प्रदेश में पहले और देश में चौथे नंबर पर है। यह जनभागीदारी का बेहतरीन उदाहरण है। जिले में जल संरक्षण के 2,212 कार्यों पर 130.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे।