11 जुलाई 2026, रायपुर। साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त आज जारी कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है। प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 626 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई हैं।
CM साय ने आज महिला बाल विकास मंत्री और विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 29वीं किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि अब तक इस योजना के तहत 18 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाएं घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, बचत और अन्य आवश्यक कार्यों में राशि का उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
बता दें कि साय सरकार ने 1 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत, पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है।