रायपुर, 1 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ से अपने पुराने जुड़ाव, संस्कृति और नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी जीत का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि 26 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बना, जिससे लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ। सरगुजा से बस्तर तक की यात्राओं में उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को करीब से जाना है।

पीएम ने कहा कि जो इलाके पहले रेड कॉरिडोर कहलाते थे, वे आज शांति और विकास के केंद्र बन रहे हैं। बस्तर में सुरक्षा बलों और जनता के सहयोग से बड़ी सफलता मिली है। बस्तर ओलंपिक इसी बदलाव का प्रतीक है। नियद नेल्ला नार और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर जैसी योजनाओं से लोगों को फायदा मिल रहा है।

कनेक्टिविटी में बड़ी तरक्की

– 25 साल पहले दिल्ली-रायपुर के बीच एक ही फ्लाइट थी, आज 4 एयरपोर्ट

– 51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन शुरू

– सड़क निर्माण से रायपुर-बिलासपुर का समय आधा हुआ

गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं

– 73 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज, 22 लाख से ज्यादा पक्के मकान बने

– 41 लाख घरों में नल से जल, 40 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन

– ढाई करोड़ आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य सुरक्षा

– 25 लाख से ज्यादा किसानों को धान का बेहतर दाम

– 68 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना से हर महीने 1000 रुपये

युवाओं और विकास का नया विजन

– एम्स, IIT, ट्रिपल IT, IIM, NIFT जैसे संस्थान युवाओं को अवसर दे रहे हैं

– नवा रायपुर AI और सेमीकंडक्टर मिशन के साथ टेक्नोलॉजी हब बन रहा है

– ‘अंजोर विजन’ से विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा

पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल और गुरु घासीदास की जन्मभूमि है। यहां की संस्कृति देश की धरोहर है। छत्तीसगढ़ आने वाले समय में विकसित भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगा। ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश ही डबल इंजन सरकार की नीति का आधार है। सबका साथ-सबका विकास के साथ काम हो रहा है।

You Missed