विशाल, भव्य और सुव्यवस्थित होगा राजिम कुंभ कल्प 2026
गरियाबंद। पवित्र त्रिवेणी संगम में आयोजित होने वाला राजिम कुंभ कल्प 2026 इस वर्ष और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रशासन द्वारा विशेषज्ञों की टीम के नेतृत्व में शुरू कर दी गई हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंच, दुकानों, विभागीय स्टॉल, मीना बाजार और पार्किंग की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के लिए हेलीपैड निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है।