रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक हुई। बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने, विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने और नशा मुक्ति अभियानों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत विजन डॉक्यूमेंट और व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि नशा नियंत्रण के लिए राज्य और जिला स्तर पर विस्तृत रोडमैप बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य और जिला स्तर पर एनकोर्ड की बैठकें नियमित रूप से और परिणामोन्मुखी (रिजल्ट-ओरिएंटेड) तरीके से हों। प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस और आबकारी विभाग को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

बैठक में मानस पोर्टल पर आई शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। 16 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 के बीच चलाए गए विशेष पखवाड़ा अभियानों की प्रगति भी देखी गई। अधिकारियों ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को एक्शन प्लान के तहत छात्रों को नशीले पदार्थों के नुकसान के बारे में बताने के निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग की सचिव नेहा चम्पावत ने प्रेजेंटेशन के जरिए एनकोर्ड से जुड़ी जानकारी दी।

You Missed