रायपुर, 9 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलीबांधा चौक के नाम बदले जाने को लेकर फैले भ्रम को साफ किया है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो नाम बदला जा रहा है और न ही उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित करने की घोषणा की गई है। इसमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। इसे सिर्फ सेवा संकल्प की भावना के अनुसार विकसित किया जाएगा, नाम वही रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर पूरे देश में कार्यक्रम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है।