17 दिसंबर 2025, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में भड़काऊ गाना रिलीज हुआ है। कला टीवी नाम के यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया गया है। रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ UAPA के तहत FIR दर्ज की है। वीडियो में AI से बनाई गई तस्वीरों का भी उपयोग किया गया है।

वीडियो में नक्सली हिड़मा की मौत को शहादत बताया गया है। साथ ही हिड़मा को बस्तर का क्रांतिवीर और आदिवासियों का आस कहा गया हैं। दरअसल, कला टीवी यू-ट्यूब चैनल पर हिड़मा स्मृति लिखकर अपलोड किया गया है। अपलोड वीडियो करीब 5.20 मिनट का है। वीडियो में हिड़मा महिमा मंडन किया गया हैं। साथ ही फोर्स की कार्रवाई पर सवाल उठाने की कोशिश की गई है।

वीडियो में हिड़मा को फोर्स से अकेले लड़ते और गोलीबारी करते दिखाया है। जंगलों की कटाई और पहाड़ों पर कब्जा दिखाया है। पहाड़ पर बड़ी-बड़ी मशीनों से खुदाई और जंगलों की कटाई दिखाया गया है। इसके साथ ही गाने में है कि हमारा उबलता लहू हिड़मा…बढ़ती सेना हिड़मा हमारी बंदूक…हमारी हिम्मत तू हिड़मा और हमारा चमकता हिड़मा। हमारे हक की जंग है हिड़मा, ओ रे बंदूकवाले जंगल का चीर डाला सीना’ जैसे शब्दों का उपयोग किया गया हैं।

बता दें, 18 नवंबर को माड़वी हिड़मा छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मारा गया था। ये नक्सल संगठन में सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन का फ्रंट लाइन का लीडर था। घर में इसकी मां इसे देवा नाम से पुकारती थी । 26 से ज्यादा बड़े हमले का मास्टरमाइंड और करीब 300 से ज्यादा जवानों और आम नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार था।