रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को दुनिया के सामने रखा। उनकी रचना में सत्य, कर्तव्य, करुणा और न्याय का संदेश है, जो आज भी समाज को सही राह दिखाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं हमेशा मानव समाज को सत्य और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस और विकसित समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की।

You Missed