रायपुर, 28 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की बेटी ने फिर देश का नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलो वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, आपने देश और छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है। ये मेडल जसालों की मेहनत और लगन का नतीजा है। मुझे उम्मीद है आगे भी आप भारत और छत्तीसगढ़ का नाम और बड़ा करेंगी। सीएम ने कहा कि खेलने जाने से पहले भी मुलाकात हुई थी। आज जीत की खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। आपकी मेहनत से सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। खासकर प्रदेश की बेटियों और खिलाड़ियों के लिए आप एक मिसाल हो।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को अच्छी ट्रेनिंग, बेहतर सुविधा और हर मदद देने के लिए तैयार है, ताकि हमारी बेटे-बेटियां दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन करें। ज्ञानेश्वरी ने सीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद और प्रदेशवासियों का प्यार उन्हें आगे और मेहनत करके बेहतर करने की ताकत देगा।

बता दें कि ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव की रहने वाली हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ASI हैं। वो खेल और नौकरी दोनों में एक साथ शानदार काम कर रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर उन्होंने सबको गर्व महसूस कराया है।

You Missed