रायपुर, 08 अगस्त 2026। पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक मनाया जा रहा है। इस साल ये राष्ट्रीय उत्सव वंदे मातरम्’ के 150वें साल को समर्पित है, जिससे देशभक्ति का माहौल और भी खास हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस साल स्वतंत्रता दिवस जनभागीदारी और देशप्रेम का बड़ा आंदोलन बनने जा रहा है। संस्कृति विभाग केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार 7 से 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा’ अभियान, वंदे मातरम्’ गायन और कई सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करेगा।

9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ और 7 से 15 अगस्त तक ‘वंदे मातरम्’ गायन

संस्कृति विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। वहीं 7 से 15 अगस्त तक वंदे मातरम् गायन और उससे जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 15 अगस्त को झंडा फहराने के बाद पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर सामूहिक राष्ट्रगान और वंदे मातरम् गायन होगा।

तिरंगा यात्राएं, रैलियां और मैराथन

अभियान के दौरान सभी जिला मुख्यालयों, विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा यात्राएं, बाइक और कार रैलियां, मशाल रैलियां और तिरंगा मैराथन निकाली जाएंगी। इनमें जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह, पुलिस, NCC, NSS, स्काउट-गाइड और आम लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

तिरंगा सेल्फी, कॉन्सर्ट और ऑडियो-वीडियो बूथ

लोग अपने घरों पर फहराए गए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। सार्वजनिक जगहों पर तिरंगा कैनवास, तिरंगा मेले और देशभक्ति कॉन्सर्ट होंगे। इससे स्थानीय सामान और कारीगरों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेशभर में ऑडियो और वीडियो बूथ लगाए जाएंगे, जहां लोग खुद वंदे मातरम् गाकर अपनी रिकॉर्डिंग अपलोड कर सकेंगे।

14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस’

14 अगस्त को भारत के बंटवारे की याद और आजादी की लड़ाई में शहीद हुए लोगों को याद करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इस मौके पर राज्य पुलिस बैंड सार्वजनिक जगहों पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगा।

You Missed