रायपुर, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। ये सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों की राहत और दोबारा बसाने के काम में इस्तेमाल की जाएगी। बता दें कि राज्यपाल रमेन डेका आज असम के दौरे पर जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने असम में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद थे।