रायपुर, 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को संपत्ति में हक दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने अहम कदम उठाया है। महिलाओं के नाम अचल संपत्ति के दस्तावेजों पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट का सीधा फायदा अब प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा ने इस सुविधा का लाभ लेते हुए जमीन की रजिस्ट्री कराई, जिससे उन्हें करीब 25 हजार रुपये की बचत हुई। उन्होंने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

राज्य सरकार के फैसले के अनुसार महिलाओं के नाम पर जमीन और अन्य अचल संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क आधा कर दिया गया है। पहले संपत्ति के बाजार मूल्य पर 4 प्रतिशत की दर से पंजीयन शुल्क लिया जाता था, जिसे अब महिलाओं के नाम होने वाली रजिस्ट्री के लिए घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले से महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने और संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने को बढ़ावा मिल रहा है।

You Missed