रायपुर, 12 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बुढ़ापारा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में आज अचानक आग लग गई। आग लगते ही बैंक से काले धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के साथ ही बैंक के जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य सामान को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत कार्य में बाधा न आए, इसलिए पुलिस ने बैंक के आसपास आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

You Missed