रायपुर, 12 जुलाई 2026। कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर रायपुर के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करने पहुंचे हैं। इस दौरान आज प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सनातनी के तौर पर कई मुद्दों में उन्होंने अपने विचार साझा किए हैं।
धर्मांतरण पर देवकी नंदन ने कहा कि सनातनी तो कभी नहीं जाता है धर्मांतरण करवाने। जिसके पूर्व जन्म के पाप होंगे, वो खुद चला जाएगा। कोई पैसा लेकर आता है, तो कोई तलवार लेकर आता है। पता नहीं ये कौन सा धर्म है, जो धर्मांतरण करवाता है। उसके बाद भी हम कह रहे है कि हम सनातनी हैं। भारत में जब लोग, युवा गीता पढ़ लेगा। वो सनातन की भाषा समझ जाएगा।
देवकी नंदन ठाकुर ने शादी से पहले और शादी के बाद हत्या की आई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यूथ गलत दिशा में जा रहा है। अपने पार्टनर के द्वारा मारा जा रहा है। सिया का चरित्र अभी-अभी सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप ठीक नहीं है।
कथावाचक ने कहा, मुसलमान के बच्चे ईमानदार हैं, ईसाई के बच्चे ईमानदार हैं, क्योंकि वो कुरान और बाइबिल पढ़ते हैं। लेकिन हमारे बच्चे ईमानदार नहीं हैं, क्योंकि वो गीता नहीं पढ़ते हैं। हमने बच्चे को हाऊ टू अर्न मनी सिखाया है। गीता-महाभारत का ज्ञान नहीं दिया।
वहीं देश में सनातक बोर्ड की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यही सरकार मदरसों को फंड देती है, लेकिन गुरुकुल और मंदिरों को कुछ नहीं देती है। हम चाहते है सनातन बोर्ड का गठन हो। आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो। जिनको पद और कुर्सी मिल जाए। उनको सनातन के लिए काम करना चाहिए।
देवकी नंदन ठाकुर ने संसद में धर्माचरित लोगों के जाने की बात कहते हुए कहा कि 50 सीट आरक्षित कर देना चाहिए। लिविंग रिलेशनशिप नहीं होना चाहिए। वेश्यावृती को लीगल कर दिया है। समलैंगिग का कानून बन गया है, तो हम विश्व गुरु कैसे बनेंगे?? इस लिए धर्माचरित लोगों को सदन में जाना चाहिए। वहीं राम मंदिर में चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौन रहने पर कहा कि अगर मोदी जी मौन हैं, तो कुछ बड़ा करने वाले है। कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसा मेरा मानना है।